ज़माना तो कभी
ज़माना तो कभी दिलवालों का ना हुआ
ग़र अब भी बावफ़ा ना हुआ तो शिकवा कैसा
चटखारे लेकर बयान करते हैं बातें इश्क़ की
मगर इश्क़ वालों के वजूद से बेरुख़ी कैसी
ग़मज़दा ग़मों में भी मज़ा लिया करते हैं
दुनिया फिर भी ग़मों को कुरेदती रहती है
अफ़सोस ज़माना हमसार न हुआ इश्क़ का
जाने क्यों परवाने शमा पे निस्सार हैं फिर भी
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment