जानवर भी आजिज़
जानवर भी आजिज़ आ चुके हैं
इंसानी जंगलों में रहने वालों से
कंक्रीट के जंगलों में चारों ओर
मकान बाज़ार अपार्टमेंट पुल सड़क
खम्बे सरिये गार्डर के स्ट्रकचर
बेचारे जीव जंतुओं के आशियाने
काट कर या जला के इंसानों ने
बसाए क़स्बे नगर महानगर रिसार्ट
जुज़ ये जानवर बेघर हो घूम रहे
ढूँढते मारे मारे इधर-उधर आशियाने
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment