मैं जब जन्मूँ

 मैं जब जन्मूँ 

कोई खुदा कहाने वाला ना हो 

सियासी या ख़ुदगर्ज़ ना हो 

ज़मीन पे रहा आतंकी ना हो 

सिर्फ़ मेहनतकश इंसान हो

मैं जब जन्मूँ 

बातों को छीलने वाला ना हो

अर्थ का अनर्थ निकालता ना हो 

मज़हबी उन्माद वाला ना हो 

सिर्फ़ इंसान को पहचान वाला हो

ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब 

अशोक गोयल

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद