कली डर रही
कली डर रही खिलने से पहले
कहीं कोई आफ़ताब न आ जाए
या कोई विवेचक न आ जाए
क्योंकि आफ़ताब तो ताब से
जलाएगा विवेचक पंखुड़ियों
को उधेड़ कर अर्थ का अनर्थ
करते तब तक नहीं थकेगा
जब तक कोई बावेला न हो
सबसे ज़्यादा नुक़सान समाज
को विवेचकों से है जो अर्थहीन
तर्क कुतर्क से बाँटते हैं
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment