ये देखो दुनिया में
ये देखो दुनिया में नित
लोकतंत्रों का चीर हरण हो रहा
जो ज़्यादा दम भरता
स्वयंभू दारोग़ा बना हुआ
दूसरे लोकतंत्रों पर टीका टिप्पणी करके
या मर्ज़ी की मानवाधिकारों पर रिपोर्ट बनाके
उन्हें बदनाम कर अपना हित साधता
जैसे उसके अलावा अन्य देशों
के मानव मानव नहीं बस
उसी के नागरिक मानव हैं
फिर भी हम पिछलग्गू बने
उसकी जेबें भरते रहते
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment