बातें तो सभी करते हैं
बातें तो सभी करते हैं मगर
समझदारी दिखाता नहीं कोई
जो दिखते हैं समझदार ज़रूरी नहीं
वो समझदार ही हो क्योंकि
अर्थ का अनर्थ करते ये समझदार
बातों को छीलते हैं सिर्फ़
बिना उनके सामाजिक अर्थ को समझे
एक ख़्याली दीवार खड़ी करते हैं
उसकी आँच पर स्वार्थ की
रोटियों को सेंकते फ़साद कराते
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment