उड़ना तो सभी

 उड़ना तो चाहते हैं सभी 

उड़ने की तमीज़ भी चाहिए 

रहनुमा बनना चाहते हैं सभी 

रहनुमाई करना आना चाहिए 

तारे तोड़ना चाहते हैं सभी 

फ़लक की पहचान भी चाहिए 

बकते तो हैं बहुत से लोग 

मुद्दे पर टिकना आना चाहिए 

डाक्टर तो बहुत हैं मगर 

नब्ज़ की पहचान आना चाहिए 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद