गुफ़्तगू करते हैं सितारे
गुफ़्तगू करते हैं सितारे फ़लक पर
कमजर्फी इंसान की पर हंसते हैं
बेशक़ीमती खुदा की नेमतों के होते
भी सोच और करम से गरीब है ये
अर्श से फर्श तक फर्श से अर्श तक
की कुव्वत रखने के बावजूद ये
लालच फ़रेब बेदकारियों के मानिंद
बेइज़्ज़त होता है बदगुमान होता है
इंसान है कि मानता ही नहीं
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment