हर वजूद

 हर वजूद तलाशता है 

महफ़ूज़ ठिकाना अपने 

और अपनों के वास्ते 

हर जतन करता है 

मुस्तकबिल सवांरने के लिए 

अनहोनी को रोकने के लिए 

हर टोटका करता है मगर 

नहीं जानता कि उसे 

खतरा औरों से नहीं 

अपनों से है क्योंकि उनसे 

वो बेख़बर रहता है औरों से 

वो बाखबर रहता है 

ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद