रफ्ता रफ्ता
रफ्ता रफ्ता रंजिशें पनपती हुईं
दर ब दर साज़िशें पलती हुई
निगेहबानी में शोख़ियाँ भरती हुई
तब कहीं जाकर प्यार पलता है
जुमले जब बेसिरपैर के होते हैं
ग़लतफ़हमियाँ हो ही जाती हैं
खुशहाल ज़िंदगी भी दोज़ख़ बन
महरूमियां बुला ही लेती है मगर
बाग़बान श्यणा हो तो मुश्किलें
आसान बन ही जाती हैं
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment