जंग होती है
जंग जब होती है
अच्छे और बुरे पहचानने में
बुरा अपना वज़न बताने हेतु
नित नए तर्क पेश करता है
अच्छा मुतमईन रहता है
वो खुद में ही वज़नदार है
उसे तर्क देने की क्या ज़रूरत
यहीं वो मात खा जाता है
सच को सच साबित करने
के लिये एड़ी से चोटी का
ज़ोर लगाना पड़ता है
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment