माँ कोई भी हो

माँ कोई भी हो जानती है 

मातृत्व वात्सल्य त्याग और 

प्रेम की भाषा जो उसके 

रोम रोम में बसती है 

प्रकाण्ड पण्डित होती है वो 

प्रथम गुरु संबंधी होती है 

वो शिशु की क्योंकि वो 

न सिर्फ़ नौ माह गर्भ में 

धारण करती अपितु विश्व 

से शिशु का परिचय कराती है 

क्योंकि गंध से शिशु सिर्फ़ 

माँ को पहचानता है कुछ समझे 

अशोक कुमार गोयल  

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद