मशकूर होना है तो
मश्कूर होना है तो उन
सेनानियों के होओ
जिनका तुमसे कोई
रिश्ता न था फिर भी
वो हंसते हुए शहीद हुए
उस मज़दूर का होओ
जो सिर्फ़ मेहनत की
ज़ुबान जानता है उसे
हिमाक़तों से मतलब नहीं
किसान का होओ जो
ज़मीन का सीना फाड़
अन्न पैदा करता है
हम ख़ुदगर्ज़ों के लिए
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment