ज़र्रा कहे फ़लक से
जर्रा कहे फ़लक से तू ख़ाली
चाँद तारे अपनी ज़मीन लिए
तू कौन ख़ामख़ा मेरे बिना तेरा वजूद नहीं
ज़र्रा जानता है फ़लक है तो वो भी है
मगर ज़र्रा तकव्वुर में गिरफ़्त
ग़र वो थूकता है वो उसी पर पड़ता
क्योंकि फ़लक कुछ नहीं रखता
सब लुटा देता जो है उसके पास
फिर भी ज़र्रे यही कर रहे आजकल
कुछ समझे जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment