ज़िंदगी एक ट्रेन
ज़िंदगी एक ट्रेन जिसका ट्रैक
बदलते ही स्टेशन मंज़िल दिशा
संस्कृति व्यक्ति सब कुछ बदले
यदि ग़लत स्टेशन पर उतरे
ग़लत ट्रेन में चढ़े या किसी भी
अनजान के बहकावे में आए
जितने ट्रैक बदलें उतना अंत बदले
मंज़िल व घटनाएँ भी बदलती हैं
कुछ हाथ में नहीं नियंत्रण में नहीं
अशोक गोयल
Comments
Post a Comment