पंख फड़फड़ाते पंछी

 पंख फड़फड़ाते पंछी नभ में 

घोंसले को लौटते शायद 

शाम के झुरमुट में इंतज़ार 

करते उनके चूज़ों को दाना 

लेकर ठीक रूह की तरह 

जो वजूद से पहले और बाद 

अपने किरदार को निभा कर

वापस अपने घोंसले में 

लौट आती है फिर से नए

वजूद में नया किरदार निभाने 

ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद