घुँघरू बयां करते हैं

 घुँघरू बयां करते हैं 

रक़्स में दिल का हाल 

ग़र ख़ुश आवाज़ मोहिनी सी

ग़मज़दा हैं थकी सी आवाज़ 

ग़ुस्से में तो घुँघरू टूट भी जाते हैं 

इसी तरह इंसान का चेहरा है एक 

आईना आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं 

उसकी आवाज़ भी सब बयां करती है 

मगर अब तो कुछ ख़ालिस न रहा 

समझे कुछ जनाब- अशोक गोयल

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद