पिस्सू बड़ा ख़तरनाक जन्तु
पिस्सू बड़ा ख़तरनाक जंतु है
जहां चिपका खून चूस कर हटा
कुछ ऐसी प्रवृत्ति देखी है इंसानों में
ये चाहे जहां हों बर्बाद कर देते हैं
कितना भी हटाओ चिपके रहते हैं
सत्ता में ग़र हों तो माशाअल्लाह
विरोधी हों और कितना ही हटाए जायें
खुद को खुदा ही समझते हैं
नया जुमला बड़ा दिल करके मिलो
यानी इन्हें चिपके रहने दो
क्या बात है
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment