जब अहसास के समंदर में
जब अहसास के समंदर में
कोई दिल को छू लेने वाली
बात कंकड़ का काम करती है
तो लहरें उठना लाज़मी है
बस दिल मंसूबे बुनता है और
चाहत में तब्दील हो मुहब्बत
बना किसी को अपना लेता है
ये सिर्फ़ एक जुआ ही है ग़र
मुहब्बत संजीदा तो कामयाब
नहीं तो अल्लाह मालिक
कुछ समझे जनाब
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
Comments
Post a Comment