वक़्त के आग़ोश में

 वक़्त के आग़ोश में समाए लम्हात 

जब मानस पटल पर उभरते हैं तो 

बीते सुख दुख का अहसास कराते 

वाक़यात याद आते हैं और वो अक्स 

किरदार बन आकर खड़े हो जाते हैं 

उनके साथ की नाइंसाफ़ी के सवाल 

उभर कर पूछते हैं क्यों जल्दी हुईं 

या उससे बेहतर और हो सकता था 

हमें सीख देते हैं कुछ समझे जनाब 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद