किताबों में लिखा
किताबों में लिखा आपने पढ़ा सब बेकार
ग़र पढ़ा गुना नहीं ठीक वैसे ही जैसे गुलाब
हासिल तो किया मगर उसमें ख़ुशबू नहीं
आजकल नौकरी भी है तनख़्वाह भी अच्छी
मगर वक़्त नहीं रिश्ते संजोने संवारने के लिए
ऐसी तालीम का क्या जो रिश्ते जोड़ न सके
और वजूद का क्या जो मन की कर न सके
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment