चोला छूट गया
चोला छूट गया सब हल्का हो गया
नए चोले की तलाश में रूह तैरती
फिरती है फ़लक में हर पल नये
तजुर्बे मगर कुछ वक़्त बाद ज़रूरत
महसूस हुई नए चोले की क्योंकि
भटकती रुहों से सामना होने पर
याद आने लगा छूटा वजूद लगा
निज़ाम हर रूप में ज़रूरी है मगर
हद में जब बेहद होता है चुभता है
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment