जिस्म से लिपटना
जिस्म से लिपटना आम बात है
ग़र रूह से रूह लिपटे तो बात है
मुहब्बत ग़र जिस्म से तो वासना
साँवरे से की तो वाक़ई बात है
ये आलम लील रहा नौजवानों को
जिस्म देखते हैं चंद लम्हों के
खिंचाव को समझते हैं मुहब्बत
ग़र इश्क़ करना है तो प्यारों तो
राधा मीरा सा करो तो बात है
अशोक गोयल
Comments
Post a Comment