औरों से बहस के चलते
औरों से बहस के चलते लकीरें न खींचो
इतनी कि बाद में खुद को बौना महसूस
कर नफ़रत करने लगो खुद से और फिर
साथियों को अपने मँझधार में छोड़ कहीं
खो जाओ तन्हा भी रहने के काबिल न रहो
नज़रिये पर अपने दोबारा जाँचो ताकि
सही ग़लत का खुद बख़ुद अंदाज़ा करो
ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment