ओस की बूँद गिरी
ओस की बूँद गिरी सीप में समुद्र किनारे
मोती बन मालामाल करती धारक को
मछली के मुँह में उसकी प्यास बुझाई
सांप के मुँह में बढ़ाया ज़हर उसका
स्वर्ण पर गिर पाचक जल बनी रजत
पात्र में औषधि बनी ताम्र पात्र में वो
तेज़ाब बनी गंगा में वो मुक्ति दात्री बनी
यानी हमारे कर्म भी अलग प्रभाव के हैं
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment