ख़्वाहिश करना ग़र गुनाह
ख़्वाहिश करना ग़र गुनाह है तो हम ज़रूर करेंगे।
बेहिसाब बदगुमानियां किसी से मगर कभी न करेंगे।
नदियाँ कितनी भी साज़िश करें समंदर के सुकूं से।
मिलना है आख़िर उन्हें मगर वो भूल जाती हैं फिर भी।
न साज़िशें रुकेंगी न कारवां रुकेगा दरमियान में।
ख्वाहिशें कितनी भी फ़ना हो जायें ज़िंदगी में।
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment