रुखसार पे तबस्सुम
रुखसार पे तबस्सुम की अटखेलियाँ
मानो गुलाब खिले बारिश के बाद
चमन में मंडराते भौंरे बंद होते शाम को
मानो इंतज़ार में कब सुबह रिहा होंगे
इस बीच माली का फूलों को नोचना
तिजारत के वास्ते ढेर पर फेंक देना
शायर को दिली रंजिश नज़र करती
और पेश करती उसे मौजू ग़ज़ल के वास्ते
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment