मुहब्बत की है तो
मुहब्बत की है तो क़ायदे मानने होंगे
कोई शिकवा न शिकायत करने होंगे
ग़र ज़ुल्म भी करे कोई फ़रीक सहने होंगे
दुश्वारियों में ताअव्वुन बिठाना होगा
बदगुमानियां बदलिहाजियां सहना होगा
नेकियों को भूल मसले सुलझाने होंगे
इकतरफ़ा नेकियाँ ही जड़ हैं मुहब्बत के
कु समझे ज़रा सोचिए ज़रूर जनाब
अशोक कुमार गोयल
Comments
Post a Comment