फ़लक पर बेशुमार

 फ़लक पर बेशुमार चाँद सूरज सितारे 

उसके अनंत होने का हैं पुख़्ता सुबूत 

मगर ज़मीन से देखने पर लगता फ़लक 

उतना ही जितना समाता नज़रों में 

मगर ये सीमा है हमारी नज़रों की

तंग गलियों से फ़लक तंग नहीं होता 

यही उसूल है नज़रिए का हमारे 

अशोक कुमार गोयल 

Comments

Popular posts from this blog

रूह और इंसान

सौदागर

याद